back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup: पूर्व PAK खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर घिरे शादाब खान, PCB ने बयान पर लगाई फटकार

शादाब खान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ हार पर पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना की, जिससे विवाद खड़ा हुआ। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें अपमानजनक बयान न देने की हिदायत दी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाने के बाद पाकिस्तान टीम के शादाब खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा बयान दे दिया जिससे विवाद खड़ा हो गया। भारत के खिलाफ मिली 61 रनों की हार पर सवाल पूछे जाने पर शादाब ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए उनका मजाक उड़ाया। शादाब ने कहा कि पुराने दिग्गज खिलाड़ियों की अपनी राय होती है, लेकिन वे वही नहीं कर पाए जो वर्तमान टीम ने किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराया है, इसलिए आलोचना सामान्य है। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साफ किया कि टीम के पूर्व खिलाड़ियों का अपमान या मजाक करना स्वीकार्य नहीं है और भविष्य में ऐसे बयान देने से बचा जाए।

शादाब खान के बयान पर PCB की फटकार

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत के खिलाफ मिली जीत का जिक्र करते हुए शादाब खान ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों पर कटाक्ष किया। शादाब उस टीम का हिस्सा थे और यह आईसीसी इवेंट्स में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की एकमात्र जीत थी। सूत्रों ने पीसीबी के हवाले से बताया कि बोर्ड ने शादाब के बयानों से नाराजगी जताई और उन्हें अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की सलाह दी। यह विवाद पाकिस्तान की नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद सामने आया। पीसीबी ने टीम मैनेजर के जरिए शादाब को स्पष्ट संदेश दिया कि टीम के पूर्व महान खिलाड़ियों के लिए अपमानजनक या मजाकिया भाषा का प्रयोग न किया जाए।

पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान रखने की दी हिदायत

सूत्रों के अनुसार, नवीद चीमा ने शादाब खान को फोन करके समझाया कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी हद पार कर दी थी। उन्हें बताया गया कि सभी पूर्व खिलाड़ी, जिनमें उनके ससुर सकलैन मुश्ताक भी शामिल हैं, इज्‍जतदार और महान खिलाड़ी हैं। शादाब को उनकी इज्‍जत का ध्यान रखना चाहिए और अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने अन्य खिलाड़ियों से भी कहा है कि वे अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें और प्रेस कांफ्रेंस या इंटरव्यू में अपनी हद पार न करें। बता दें कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में पहुंच चुका है, जहां टीम का सामना श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...