back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: प्रैक्टिस सेशन में ऋषभ पंत हुए चोटिल, पहला टेस्ट मैच खेलने पर अभी संस्पेस बाकी

भारतीय टीम को इंग्लैड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट से पहले ही झटका लगा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2025 का सीजन आरसीबी की जीत के साथ समाप्त हो गया है। अब सभी की नजरें 20 जून से शुरु होने वाली भारत इंग्लैंड सीरीज पर जाकर टिक गई है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है। टीम इंडिया इंग्लैंड के ग्राउंड का जायजा ले रही है। ऐसे में एक ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनकर ऋषभ पंत कै फैंस को झटका लग सकता है। दरअसल, प्रैक्टिस के दौरान पंत के बाएं हाथ पर गेंद लग गई थी जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखे थे।

पंत की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

ऋषभ पंत प्रैक्टिस कर रहे थे जिस दौरान उनके बाएं हाथ में चोट लग गई थी। इसके बाद पंत काफी दर्द में दिखाई दिए थे। RevSportz की रिपोर्ट के मुताबिक पंत गेंद लगने के चलते काफी दर्द में दिखे और टीम के डॉक्टर ने उन्हें आइस पैक लगाया। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में पंत शामिल हो सकते हैं। 

इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्राउली, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

भारत vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल 

पहला टेस्ट: 20-24 जून, 2025- हेडिंग्ले, लीड्स

दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, 2025- एजबेस्टन, बर्मिंघम

तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, 2025- लॉर्ड्स, लंदन

चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, 2025- ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025- द ओवल, लंदन

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...