back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL से पहले बड़ा कबूलनामा, RCB को लेकर जितेश का बयान हो रहा है जबरदस्त वायरल

जितेश शर्मा ने खुलासा किया कि वह टॉप ऑर्डर फेल होने की दुआ इसलिए करते थे ताकि संकट की घड़ी में बल्लेबाजी कर मैच का हीरो बन सकें।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में उस वक्त हलचल मच गई, जब जितेश शर्मा ने अपनी ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि वह कभी-कभी भगवान से प्रार्थना करते थे कि टीम का टॉप ऑर्डर फेल हो जाए। सुनने में यह भले चौंकाने वाला लगे, लेकिन इसके पीछे की वजह टीम से नाराजगी नहीं, बल्कि खुद को मैच का हीरो बनाने की तीव्र इच्छा थी।

हाल ही में जितेश, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज और आरसीबी के पूर्व स्टार एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने खुलकर कहा, “मैं हमेशा प्रार्थना करता था कि मेरा टॉप ऑर्डर फेल हो, ताकि मुझे मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाजी का मौका मिले। मैं ऐसी पारी खेलना चाहता था, जो मैच बदल दे। मैं जादुई लम्हे बनाने में विश्वास रखता हूं।” उनका यह बयान बताता है कि वह दबाव की घड़ी में जिम्मेदारी उठाने से नहीं डरते, बल्कि उसी मौके की तलाश में रहते हैं।

RCB के लिए निभाई अहम भूमिका

जितेश 2025 में आरसीबी से जुड़े और अपने पहले ही सीजन में प्रभाव छोड़ने में सफल रहे। आईपीएल 2025 में उन्होंने 15 मैच खेले और 11 पारियों में 37.28 की औसत व 176.35 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 85 रन रहा और उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने कई मौकों पर टीम को मजबूती दी। इससे पहले वह तीन सीजन तक पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके थे, जहां उन्होंने फिनिशर की भूमिका में पहचान बनाई। अगर उनके आईपीएल करियर की बात करें तो अब तक 55 मैचों में 991 रन उनके नाम हैं। 25.41 की औसत और तेज स्ट्राइक रेट उन्हें टी20 प्रारूप का उपयोगी खिलाड़ी बनाते हैं। विकेटकीपिंग के साथ-साथ निचले क्रम में तेजी से रन बटोरना उनकी खासियत है।

ऐतिहासिक रहा 2025 का सीजन

गौरतलब है कि 2025 आरसीबी के लिए ऐतिहासिक साल रहा। 18 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद टीम ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में बेंगलुरु ने खिताबी जीत दर्ज कर इतिहास रचा। अब आईपीएल 2026 से पहले जितेश का यह बयान चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

फैंस इसे उनकी जीतने की भूख और आत्मविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं। आने वाले सीजन में सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि क्या जितेश अपने ‘हीरो मोमेंट’ को फिर से दोहरा पाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...