back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव का ऐलान, जानें कब होगा नामांकन और क्या है पूरा शेड्यूल?

राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव 22 फरवरी से शुरू होंगे, जिसमें 75 रुपये की मेंबरशिप के साथ ब्लॉक अध्यक्ष का सीधा चुनाव और ऑनलाइन वोटिंग मुख्य आकर्षण रहेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान यूथ कांग्रेस में गुटबाज़ी और निष्क्रियता के चलते संगठनात्मक चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस चुनाव के लिए नामांकन 22 फरवरी से 1 मार्च तक होंगे, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च से 10 मार्च तक की जाएगी। इसके बाद 11 मार्च को फाइनल उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद सदस्यता अभियान 18 और 19 मार्च से शुरू होने की संभावना है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता लाई जा सके।

यूथ कांग्रेस चुनाव अधिकारी ने दी जानकारी

राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव अधिकारी सज्जाद तारिक ने बताया कि प्रदेश में यूथ कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया 22 फरवरी से शुरू होगी। इस बार ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर भी प्रत्यक्ष चुनाव होगा। साथ ही चुनावी मेंबरशिप की राशि 50 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, 6 जिलों में जिलाध्यक्ष के पद SC/ST के लिए रिज़र्व किए गए हैं।

राजस्थान यूथ कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव का पूरा शेड्यूल और बदलाव

यूथ कांग्रेस के संगठन का चुनाव इस बार काफी बदलावों के साथ होगा। 21 फरवरी तक प्रदेश अध्यक्ष पद के परफॉर्मेंस की सूची जारी होगी, उसके बाद 22 फरवरी से 1 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 6 मार्च से 10 मार्च तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 11 मार्च को फाइनल प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। सूची जारी होने के लगभग एक हफ्ते बाद मेंबरशिप अभियान शुरू होगा, जो 18 मार्च से 18 अप्रैल तक चलेगा। मेंबरशिप के करीब साढ़े 3 महीने बाद अगस्त में चुनावी रिजल्ट घोषित होगा।

इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं: ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए पहली बार प्रत्यक्ष चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी को 100 ब्लॉक अध्यक्षों के नॉमिनेशन, प्रदेश महासचिव प्रत्याशी को 41 ब्लॉक अध्यक्षों के नॉमिनेशन कराने होंगे। मेंबरशिप राशि को 50 रुपए से बढ़ाकर 75 रुपए कर दिया गया है और पूरी चुनावी प्रक्रिया ऑनलाइन अंजाम दी जाएगी।

यूथ कांग्रेस संगठन में 6 प्रमुख पदों पर चुनाव

इस बार के संगठन चुनाव में कुल 6 पदों के लिए चुनाव होंगे: प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष। सभी चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और तेज़ी सुनिश्चित की जा सके।

नामांकन फीस और वोटिंग प्रक्रिया

इस बार नामांकन फीस में काफी बढ़ोतरी की गई है और सभी छह पदों के लिए एक साथ वोट डाले जाएंगे। वहीं चुनाव प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अगर मार्च में पंचायत और निकाय चुनाव घोषित हो जाते हैं, तो मेंबरशिप अभियान को होल्ड कर दिया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...