back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ यूनिवर्सिटी में नमाज के दौरान हिंदू छात्रों ने बनाई ढाल, मस्जिद सील पर जमकर हुआ हंगामा, जानिए पूरा मामला

University of Lucknow में ऐतिहासिक लाल बारादरी इमारत और उसमें स्थित मस्जिद के गेट को प्रशासन ने सील कर दिया। इसके बाद कैंपस में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। University of Lucknow में ऐतिहासिक लाल बारादरी इमारत और उसमें स्थित मस्जिद के गेट को प्रशासन ने सील कर दिया। इसके बाद कैंपस में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुस्लिम छात्रों ने विरोध स्वरूप गेट के बाहर ही नमाज अदा की। इस दौरान हिंदू छात्र उनके पीछे खड़े होकर मानव श्रृंखला (चेन) बनाकर सुरक्षा घेरा बनाते नजर आए।

200 साल पुरानी है लाल बारादरी

लाल बारादरी करीब 200 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत है। इसका निर्माण 1800 ईस्वी में नवाब नसीरुद्दीन हैदर ने कराया था। यह इमारत विश्वविद्यालय की स्थापना से भी पुरानी है। यह संरचना Archaeological Survey of India (ASI) द्वारा संरक्षित है। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के मस्जिद वाले हिस्से को बंद कर दिया, जिससे नाराज होकर बड़ी संख्या में छात्र इमारत के बाहर जमा हो गए।

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

जब मस्जिद का गेट बंद मिला तो मुस्लिम छात्रों ने बाहर ही नमाज पढ़नी शुरू कर दी। उसी समय उनके हिंदू साथी आगे आए और नमाज पढ़ रहे छात्रों के चारों ओर हाथ पकड़कर सुरक्षा घेरा बना लिया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की मिसाल बता रहे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि लाल बारादरी की इमारत काफी जर्जर हो चुकी है और कभी भी गिर सकती है। प्रशासन के अनुसार सुरक्षा के लिए गेट पर बैरिकेडिंग की गई है। इमारत में स्थित बैंक, क्लब और कैंटीन को भी खाली कराया जाएगा। ASI को कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन जवाब न मिलने पर यह कदम उठाना पड़ा। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इस मुद्दे ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने Imran Pratapgarhi से फोन पर बात की और अपनी मांगें रखीं। इमरान प्रतापगढ़ी ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा। छात्र अपनी मांग पर अड़े हैं कि मस्जिद का गेट दोबारा खोला जाए। वहीं प्रशासन सुरक्षा कारणों का हवाला दे रहा है। फिलहाल कैंपस में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है, लेकिन छात्रों की एकजुटता ने एक सकारात्मक संदेश जरूर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...