back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assam Election Date: अप्रैल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं असम विधानसभा चुनाव, एक चरण में वोटिंग संभंव

असम विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग मार्च के पहले हफ्ते में तारीखों का ऐलान कर सकता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assam विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग मार्च के पहले हफ्ते में तारीखों का ऐलान कर सकता है। जानकारी है कि 4 से 8 मार्च के बीच चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है। तारीखों के ऐलान के बाद आदर्श चुनाव संहिता लागू हो जाएगी। वोटिंग और घोषणा के बीच कम से कम 25 दिन का अंतर होगा। ऐसे में मतदान अप्रैल के पहले हफ्ते यानी 3 से 7 अप्रैल के बीच हो सकता है।

एक ही चरण में हो सकता है चुनाव

सूत्रों के अनुसार इस बार असम में चुनाव एक ही चरण में कराए जाने की संभावना है। चुनाव आयोग की तैयारियां लगभग पूरी बताई जा रही हैं। सत्ताधारी Bharatiya Janata Party तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में जुट गई है। पार्टी मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगी। बीजेपी ने एंटी-इंकंबेंसी से बचने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। सूत्रों के मुताबिक 25 से 30 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं, जिनके खिलाफ शिकायतें या नाराजगी की रिपोर्ट है। पार्टी इस बार कई नए चेहरों को मौका दे सकती है।

किन मुद्दों पर लड़ेगी बीजेपी चुनाव?

1. बड़े मुद्दे

अवैध घुसपैठ राज्य और केंद्र की विकास योजनाएं, हिंदुत्व और महिला सशक्तिकरण, कांग्रेस नेतृत्व पर राजनीतिक आरोप जैसे मुद्दे गूंजेंगे।

2. स्थानीय मुद्दे

राज्य सरकार ने गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर करीब 100 स्थानीय मुद्दों को चिन्हित किया है। इनमें आंगनबाड़ी, चाय बागान मजदूर, सरकारी कर्मचारी और स्थानीय विकास कार्य शामिल हैं। Narendra Modi से चुनाव घोषणा के बाद 8 से 10 रैलियों के लिए समय मांगा गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इस बार एनडीए को 90 से 100 सीटें मिल सकती हैं।

क्या BJP दोहराएगी जीत?

असम में लगातार दो कार्यकाल पूरे कर चुकी बीजेपी तीसरी बार सत्ता में लौटने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। अब सबकी नजर चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा और अप्रैल में होने वाली वोटिंग पर टिकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...